दिल्ली सचिवाल में धरना दे रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आप पार्टी का गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सचिवालय में भाजपा के विधायकों और कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन पर हमले की कोशिश करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सचिवालय में भाजपा के विधायकों और कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन पर हमले की कोशिश करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है।
आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज हुसैन पर कथित हमले के बाद संवाददाताओं से कहा ‘‘दिल्ली सचिवालय की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के अधीन है, वहां भाजपा कार्यकर्ता झंडे बैनर के साथ इमारत में अंदर घुसकर अराजकता फैला रहे हैं, नारेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने हुसैन पर हमला करने की कोशिश की।'
सिंह ने इस अराजकता के लिये केन्द्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा कि दिल्ली पुलिस केन्द्र सरकार के अधीन है और सचिवालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के पास है।
ऐसे में सवाल उठता है कि भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं का सचिवालय में मनमाने तरीके से प्रवेश करना और अराजकता फैलाना पुलिस की मर्जी के बिना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा ‘‘मैं फिर दोहरा रहा हूं कि दिल्ली में यह सब मोदी जी के इशारे पर हो रहा है।' इस दौरान हुसैन ने हमले के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आज दिन में लगभग पौने तीन बजे वह राजनिवास जाने के लिये जब सचिवालय की लिफ्ट से निकल रहे थे उस समय भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और उनके कुछ साथियों ने हमला किया। उन्होंने कहा कि वह इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करायेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App