अरुण जेटली के ब्लॉग पर ‘आप'' ने साधा निशाना
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में शासन के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के कल के फैसले के बाबत लिखे गए ब्लॉग के लिए आज केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका नजरिया शीर्ष अदालत के फैसले पर भाजपा की हताशा दिखाता है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा नीतीश को छोड़ सकती है: तेजस्वी
न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि दिल्ली सरकार की मंत्रिपरिषद के पास आरक्षित विषयों को छोड़कर बाकी सभी विषयों पर निर्णय करने का अधिकार है। 'आप' के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने जेटली को संवैधानिक अराजकतावादी करार देते हुए कहा कि उन्हें संविधान में कोई विश्वास नहीं है।
यह भी पढ़ें- डोप टेस्ट विवाद: मंत्रियों-विधायकों का भी टेस्ट कराना चाहते हैं पंजाब सरकार के कर्मचारी
आशुतोष ने ट्वीट किया, उच्चतम न्यायालय के फैसले पर अरुण जेटली का ब्लॉग पढ़ने के बाद मुझे यकीन हो गया है कि जेटली जी संवैधानिक अराजकतावादी हैं। अपने नेता गोलवलकर / मोदी और आरएसएस की विचारधारा की तरह संविधान में उनका कोई विश्वास नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App