दिल्लीः टेम्पो चालक की हत्या के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
दिल्ली में द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में तीन लोगों के साथ मिलकर एक टेम्पो चालक की कथित रूप से छुरा घोंपकर हत्या करने के मामले में रविवार को 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 Oct 2018 6:18 AM GMT Last Updated On: 8 Oct 2018 6:18 AM GMT
दिल्ली में द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में तीन लोगों के साथ मिलकर एक टेम्पो चालक की कथित रूप से छुरा घोंपकर हत्या करने के मामले में रविवार को 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
दरअसल, टेम्पो चार आरोपियों में से एक के पालतू कुत्ते को छूकर निकल गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन अरोड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में मृतक का बड़ा भाई भी घायल हो गया था। यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात में हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरोड़ा मुख्य आरोपियों अंकित और पारस का एक पड़ोसी है और वे बहुत ही करीबी मित्र है।
उन्होंने बताया कि अरोड़ा को दिल्ली के ओपन बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा देनी थी। अधिकारी ने बताया कि देव चोपड़ा समेत तीन अन्य आरोपी इस घटना के बाद से फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि अरोड़ा को कल अदालत में पेश किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मृतक विजेन्द्र राणा की पत्नी के एक बयान के आधार पर उत्तम नगर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। अंकित अपने कुत्ते को घुमा रहा था कि इसी दौरान विजेन्द्र राणा का टेम्पो कुत्ते को छूकर निकल गया जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया।
#SpotVisuals: Auto-driver stabbed to death allegedly by another auto-driver at Connaught Place last night. More details awaited. #Delhi pic.twitter.com/dvlqpaFckb
— ANI (@ANI) October 8, 2018
इस घटना से नाराज अंकित की टेम्पो चालक से कहासुनी हो गई। इस झड़प में उसका भाई पारस और अन्य आरोपी भी शामिल हो गये और उन्होंने एक चाकू से विजेन्द्र राणा पर कथित रूप से हमला किया।
उन्होंने बताया कि जब विजेन्द्र राणा के भाई राजेश ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी लोगों ने उस पर भी चाकू से हमला किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story