शर्मनाक! 87 साल के बुजुर्ग ने मासूम को बनाया हवस का शिकार
दिल्ली में एक 87 साल के बुजुर्ग पर 8 साल की मासूम बच्ची के रेप करने का आरोप लगा है।

दिल्ली के नरेला इलाके में एक 87 साल के बुजुर्ग पर 8 साल की मासूम बच्ची के रेप करने का आरोप लगा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी 4 दिसंबर को रोहिणी इलाके के अस्थायी खाद्यान्न भंडार के बाहर खेल रही एक मासूम को लालच दे उसका रेप किया।
यह भी पढ़ें- लड़की को रस्सी से बांध, गले में डाला कुत्ते का पट्टा, फिर की ये गंदी हरकत
पुलिस के अनुसार, आरोपी जब खाद्यान्न भंडार में बच्ची से जबरदस्ती कर रहा था तो एक महिला ने अपने घर के छज्जे से उसे देखा और शोर मचाया, जिससे आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की मेडिकल जांच करा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App