दिल्लीः उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 15 आईपीएस अफसरों का किया तबादला
दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से आदेश के बाद तत्काल प्रभाव के साथ 15 भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला कर दिया गया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से आदेश के बाद तत्काल प्रभाव के साथ 15 भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों का तबादला कर दिया गया है।
15 Indian Police Service (IPS) officers transferred from #Delhi with immediate effect, by Lieutenant Governor (LG) pic.twitter.com/RTbdQAsDFD
— ANI (@ANI) June 20, 2018
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उप-राज्यपाल के बीच तनातनी रही, जिसके कारण मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने तीन मंत्रियों समेत नौ दिनों से धरने पर बैठे रहे। हालांकि, मंगलवार को ये धरना खत्म हो गया।
उपराज्यपाल की ओर से जिन आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है, उनके नाम हैं- डॉक्टर साहर प्रीत हुडा को अरुणाचल प्रदेश (1997 बैच), किमे केनिंन को गोवा (2003 बैच), एम.एन तिवारी को मिजोरम (2005 बैच), विजय सिंह को अंडमान और निकोबार (2005 बैच), शीबेश सिंह को लक्षद्वीप (2005 बैच), प्रमादिया को गोवा (2005 बैच), जतिन नरवाल को अंडमान और निकोबार (साल 2006), विक्रम जीत सिंह (2006 बैच), डी, मीलिंद माहडूओ चंडीगढ़ (2006 बैच), आर.साथीयासुनद्राम को मिजोरम (2006 बैच), मोनिका भारद्वाज को मिजोरम (2009 बैच) वी. स्वामी हरेशवार (2013 बैच), विचित्रा वीर को अंडमान और निकोबार (2013 बैच), अंकित कुमार सिंह को अरुणाचल प्रदेश (2013 बैच), जिम्मी चेरैम को अरुणाचल प्रदेश (2013 बैच) ट्रांसफर किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App