नाबालिग लड़की से बलात्कार के जुर्म में दरिंदे को 14 साल की कैद
दिल्ली की एक अदालत ने 11 वर्षीय लड़की को अगवा कर उससे बलात्कार करने के जुर्म में 24 साल के व्यक्ति को 14 बरस कैद की सजा दी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 March 2018 7:28 AM GMT
दिल्ली की एक अदालत ने 11 वर्षीय लड़की को अगवा कर उससे बलात्कार करने के जुर्म में 24 साल के व्यक्ति को 14 बरस कैद की सजा दी है।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार मनाएगी अपनी सालगिरह का जश्न, ‘एक साल-नई मिसाल' फिल्म का किया जाएगा प्रदर्शन
अदालत ने कहा कि दोषी ने अपनी हवस मिटाने के लिए ‘लाचार और भोली-भाली' लड़की का बलात्कार किया।
अदालत ने दोषी को सजा देते हुए प्राथमिकी दर्ज होने में देरी को लेकर पीड़िता और उसके परिवार के साथ सहानुभूति जताई और कहा कि ‘समाज और सामाजिक कलंक का डर' अक्सर लोगों को इस दुविधा में डाल देता है कि क्या किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- राजनीतिक दलों को मिले विदेशी चंदे की अब नहीं होगी जांच, लोकसभा में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सीमा मैनी ने आरोपी राम प्रकाश पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और लड़की को तीन लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया।
अभियोजन के मुताबिक यह घटना 30 दिसंबर 2015 की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story