नमामि गंगे मिशन: ट्रैश स्कीमर से साफ होगी यमुना, तीसरा चरण शुरू
यमुना कार्य योजना के तीसरे चरण पर करीब आठ अरब रुपए खर्च किये जाएंगे।
X
?.?? ???Created On: 10 May 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. नमामि गंगे मिशन के तहत दिल्ली से होकर गुजर रही यमुना नदी के मूल स्वरूप में लाने की कवायद में केंद्र सरकार ने सफाई के लिए ट्रैश स्कीमर चालू कर दिया है। जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार इस यमुना कार्य योजना के तीसरे चरण पर करीब आठ अरब रुपए खर्च किये जाएंगे, जिसका 85 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि 15 प्रतिशत राशि दिल्ली सरकार खर्च करेगी। इस योजना का मकसद यमुना के मूल स्वरूप को बरकरार रखना है।
सफाई का तीसरा चरण
मंत्रालय का दावा है कि यमुना कार्य योजना के इस तीसरे चरण की तैयार की गई योजना के पूरा होते ही दिल्ली में यमुना में अतिरिक्त जल आ सकेगा और मथुरा वृंदावन तक यमुना को प्रदूषण मुक्त किया जा सकेगा। यमुना नदी की सफाई के लिए ट्रैश स्कीमर यानि स्वचालित नौका की शुरूआत करते हुए केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने लखवाड़-व्यासी परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है कि यमुना कार्य योजना के कार्यान्वयन के दौरान नदी के मूल चरित्र को बरकरार रखा जाये।
सरकार और समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि इस काम में सरकार और समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी को भी प्रमुखता से परखा जाएगा। इससे पहले यमुना कार्य योजना के पहले और दूसरे चरण इस काम में 15 अरब रुपए खर्च करने के बावजूद यमुना की गंदगी बरकरार रहने पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की योजना को पूर्व के अनुभवों से सबक लेकर तैयार किया गया है, ताकि यमुना के स्वरूप में परिवर्तन सभी को दिखे।
शोधन संयंत्रों का आधुनिकीकरण
यमुना कार्ययोजना के तहत दिल्ली में ओखला, कोंडली और रिठाला में मौजूद 814 एमएलडी की क्षमता वाले मल शोधन संयंत्रों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। ओखला में 136 एमएलडी क्षमता वाला एक अतिरिक्त मल शोधन संयंत्र लगाया जाएगा। वहीं आनंद विहार, झिलमिल कॉलोनी, अशोक विहार और जहांगीर पुरी जैसे क्षेत्रों में सीवर लाइनों की भी मरम्मत की जाएगी। सुश्री भारती ने कहा कि छठ घाट का भी बड़े पैमाने पर पुनर्रूद्धार किया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story