आइसिस में भर्ती होने जा रही महिला एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
महिला अपने 5 साल के बेटे के साथ काबुल जा रही थी।

X
नई दिल्ली. दुनिया के खूखार आतंकी संगठन आइसिस ने हर देश के लोगों के लिए भर्ती खोल रखी है और वो धीरे-धीरे भारत में भी अपने पैर पसार ने की कोशिश कर रहा है। जिसके लिए उसने युवाओं को अपना निशाना बनाया है। बता दें कि खबर मिली है बिहार की राजधानी पटना में एक महिला आइसिस में भर्ती होने के लिए जा रही थी। जिससे दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है।
इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार की गई 28 वर्षीय महिला यास्मीन बिहार के पटना से बताई जा रही है। महिला यास्मीन मुहम्मद अफगानिस्तान जाकर आतंकी संगठन आइएस में शामिल होने जा रही थी। यास्मीन को दिल्ली हवाई अड्डे पर काबुल की फ्लाइट पकड़ते वक्त गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों की मानें तो यास्मीन काबुल जाकर केरला यूथ के ग्रुप को ज्वाइन करना चाहती थी। केरल के 21 लोगों का यह ग्रुप एक माह पहले से ही लापता है। बताया जा रहा है कि ये लोग आईएस ज्वाइन कर चुके हैं। यास्मीन मुहम्मद भी इसी ग्रुप में शामिल होने रविवार सुबह काबुल जाने के लिए दिल्ली के एयरपोर्ट पहुंची थी।
बताया ये भी जा रहा है कि यास्मीन का संबंध कासरगोड के अब्दुल राशिद के साथ था। राशिद के बारे में कहा जा रहा है कि वह केरल से आईएस ज्वाइन करने जाने वाले 21 युवकों के ग्रुप का मुख्य योजनाकार था। यास्मीन को सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान इमिग्रेशन ऑफिसर ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने पर वह ऑफिसर पर चिल्लाने लगी थी। उसने सुरक्षाकर्मी पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बाद उसे गिरफ्तार कर इमिग्रेशन ऑफिसर ने उसे दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के हवाले कर दिया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story