महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पार्टी से इस्तीफा
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, ये एक डिजास्टर है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 April 2017 2:48 PM GMT
दिल्ली एमसीडी चुनाव में केवल तीन दिन ही बाकी हैं और कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एमसीडी चुनाव से पहले पार्टी के अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दिया तो वहीँ अब दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा बरखा शुक्ला सिंह ने भी अपना इस्तीफा दिया है।
बरखा शुक्ल सिंह ने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी के पास भेज दिया है। इसके साथ ही बरखा ने कहा, 'अगर राहुल गांधी से पार्टी नहीं संभल रही तो वह पार्टी छोड़ दें।'
बरखा ने ये भी कहा कि अगर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाता है तो ये एक डिजास्टर होगा। उन्होंने राहुल गाँधी और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर कई आरोप लगाए।
उन्होंने अजय माकन और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा का मुद्दा काफी जोरों शोरों से उठाती है, लेकिन उसकी कथनी और करनी में काफी अंतर है।'
उन्होंने 1 साल पहले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक साल पहले मेरे साथ बदतमीजी हुई थी, जिसकी शिकायत मैंने सोनिया गांधी से भी की थी। लेकिन उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story