छोटी बहन ने किया बड़ी का कत्ल, डालती थी बॉयफ्रेंड पर डोरे
लड़की ने बड़ी बहन को बॉयफ्रेंड की पिस्तौल से गोली मारी थी।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. एक लड़की ने अपनी ही बड़ी बहन का कत्ल कर दिया। लड़की का कहना था कि वह उसके बॉयफ्रेंड परह बुरी नजर रखती थी। नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 21 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है। लड़की ने बड़ी बहन को गोली मारी थी।
टाइम्स अॉफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मामला सीलमपुर का है। पूछताछ में आरोपी लड़की ने इस बात का खुलासा किया कि उसकी बड़ी बहन उसके बॉयफ्रेंड वसीम उर्फ रेहान पर बुरी नजर रखती थी। उसने कई बार उसे समझाया भी था, बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। 14 दिसंबर को उसने अपने बॉयफ्रेंड की पिस्तौल से गोली मारकर बड़ी बहन को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस आरोपी के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त आबिद की तलाश कर रही है।
लड़की ने पूरी प्लैनिंग कर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। वह यह कहकर पुलिस को गुमराह कर रही थी कि बहन का पीछा करने वाले ने उसकी हत्या की। हालांकि बाद में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसके बॉयफ्रेंड के घर से वह पिस्तौल बरामद हुई, जिससे मर्डर किया गया था। बॉयफ्रेंड वसीम भी इस गुनाह में शामिल था, उसने ही शाजिया को बड़ी बहन सोनम की हत्या की सलाह दी थी क्योंकि वह उनके अफेयर के खिलाफ थी।
घटना के दिन शाजिया ने जानबूझकर बॉयफ्रेंड वसीम को लेकर बड़ी बहन सोनम से लड़ाई की और पिस्तौल निकाली। सोनम ने पिस्तौल छीनने की कोशिश की लेकिन शाजिया ने पिस्तौल चला दी और वसीम के घर भाग उसे पिस्तौल लौटा दी। जब शाजिया के मां-बाप घल लौटे तो उसने बताया कि कुछ दिनों से दो शख्स सोनम का पीछा कर रहे थे। पूछताछ के लिए सोनम के परिवार और कुछ रिश्तेदारों को हिरास में लिया गया। इसी बीच शाजिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस वसीम की तलाश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके पास पिस्तौल कहां से आई।
डीसीपी, नॉर्थ ईस्ट अजीत सिंगला ने कहा, 'अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर हमने हत्या का केस दर्ज किया है और हर ऐंगल से केस की जांच की जा रही है।'
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story