Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्लीः महिला पत्रकार पर हमला, सिर पर चोट

बुधवार देर शाम दिल्ली स्थित अशोक विहार में एक 45 साल की महिला पत्रकार को सार्वजनिक पार्क में निशाना बनाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया।

दिल्लीः महिला पत्रकार पर हमला, सिर पर चोट
X

बुधवार देर शाम दिल्ली स्थित अशोक विहार में एक 45 साल की महिला पत्रकार को सार्वजनिक पार्क में निशाना बनाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। महिला पत्रकार का नाम अपर्णा कालरा है।

इस हमले के बाद अपर्णा के सर पर काफी चोटे आई जिसके बाद उन्हे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार रात अचानक होश में आने के बाद अपरेणा ने पुलिस को बताया कि उनपर हमला हुआ है।
अपर्णा के अंकल एचसी भाटिया ने बताया कि अपर्णा के दिमाग की नसों पर काफी चोट आने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस फाइल कर दिया गया है पर अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है, हमें सिर्फ इतनी ही जानकारी मिली थी कि एक महिला पार्क में बेहोश पड़ी है।
उल्लेखनीय है कि अपर्णा ने कई न्यूजपेपर के साथ काम किया है। अपर्णा अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित अशोक विहार की रहती हैं।
यह घटना तब हुई जब करीब 6.15 बजे शाम अपर्णा अपने घर के बगल एक पार्क में घूम रही थीं। अपर्णा की बहन ने बताया की करीब 7.15 बजे शाम उन्हे फोन आया की अपर्णा को दीप चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story