हनीमून पर पति की सच्चाई जानकर सदमे में चली गई पत्नी
महिला का पति जब उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना करने लगा तो वो काफी परेशान रहने लगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Jun 2017 1:06 PM GMT
दिल्ली के समीप नोएडा में अपने पति की सच्चाई जानकर एक महिला हैरान रह गई। महिला को हनीमून के दौरान या बात पता चली की उसका पति नपुंसक है। पति और ससुरालवालों पर धोखे का आरोप लगाते हुए महिला ने थाने में केस दर्ज कर दिया।
पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। नवंबर 2015 में महिला की शादी एक शख्स से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने गोवा गए, लेकिन पति ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। उस वक्त महिला को पति के नपुंसक होने की बात पता चली।
महिला का पति जब उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना करने लगा तो वो काफी परेशान रहने लगी। महिला ने पति को डॉक्टर से दिखाने की सलाह दी लेकिन वो नहीं माना।
महिला के पति ने ऑफिस में अपनी नाइट शिफ्ट करा दी। महिला का पति ऑफिस से आकर बिना किसी से बातचीत किए सो जाता। तंग आकर महिला अपने मायके में रहने लगी। महिला थाना प्रभारी अंजू तेवतिया ने बताया कि महिला का जानकारी के मुताबिक आरोपी पर आईपीसी की धारा 498ए और 420 के तहत केस दर्ज किया गया है. दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है. यदि महिला का पति इलाज के लिए मान जाता है, तो मामला सुलझ जाएगा, वरना दोनों कानूनी विकल्प देख सकते हैं.
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story