दिल्ली में बारिश के बाद मौसम हुआ सर्द, कश्मीर में बर्फबारी जारी
गुलमर्ग के ऊंचाई वाले स्थानों पर पहले भी बर्फबारी हो चुकी है।

X
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम काफी ठंडा रहा है। न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बदली छाने के आसार जताए हैं। राजधानी दिल्ली में सुबह कई इलाकों में बारिश भी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, 'कुछ इलाकों में आंधी के हालात बन सकते हैं। सुबह के समय धुंधलका या हल्की धुंध रहेगी।'
ये भी पढ़ें : न विधायक, न सपा नेता फिर भी यूपी में बने मंत्री
दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 80 फीसदी आद्रता दर्ज की गई। वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
गुलमर्ग के मशहूर स्की-रिसॉर्ट सहित कश्मीर के अधिकांश उंचाई वाले स्थानों पर रात भर ताजा बर्फबारी हुई जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश और उंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी आज और कल भी जारी रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया, गुलमर्ग के ऊंचाई वाले स्थानों पर पहले भी बर्फबारी हो चुकी है। निचले इलाकों में इस मौसम में पहली बार बर्फबारी हुई है।
उन्होंने बताया कि स्की रिसॉर्ट में करीब डेढ़ इंच बर्फ की मोटी परत जम गयी है। उन्होंने बताया कि 10.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। मुगल रोड, सोनमर्ग, अमरनाथ गुफा, जेड-गली, साधना टॉप और राजदान पास सहित शोपियां के ऊंचाई वाले स्थानों पर भी ताजा बर्फबारी हुई है।
ये भी पढ़ें : मार्क जुकरबर्ग ने आगरा पहुंचकर किया ताज का दीदार
घाटी को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाले वैकल्पिक राजमार्ग और श्रीनगर-लेह राजमार्ग से जोड़ने वाली मुगल रोड बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जम्मू कश्मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात के दौरान 8.8 मिली मीटर बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि उत्तर में कुपवाड़ा में 23.3 मिलीमीटर और दक्षिण में पहलगाम में 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story