दिवाली से पहले संकट: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन पानी की सप्लाई बाधित
दिल्ली जल बोर्ड रोजाना 900 मिलियन गैलन पानी ट्रीट करता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Oct 2017 10:54 PM GMT
दिल्ली में युमना नदी में बढ़ते अमोनिया स्तर को देखते हुए 15 और 16 अक्टूबर को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इस कारण दिल्ली के निवासियों को दिवाली से पहले दो दिन के लिए पानी की परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Water supply to be affected in East and South #Delhi on October 15th and 16th due to high ammonia level in Yamuna
— ANI (@ANI) 14 October 2017
बता दें कि इस कारण पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ेगा। बताते चले की इससे पहले इसी साल जनवरी में अमोनिया का स्तर बहुत ज्यादा हो गया था। जिस कारण मध्य और उत्तरी दिल्ली में पानी की सप्लाई पर असर पड़ा था। दिल्ली जल बोर्ड रोजाना 900 मिलियन गैलन पानी ट्रीट करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story