दिल्लीः किस काम का समर प्लान, जब दिक्कत में ही हैं लोग
जीवनदायिनी यमुना गंदे नाले में तब्दील
पानी का एकमात्र सबसे बड़ा सोर्स यमुना जिसे लोग दिल्ली की जीवनदायनी कहते हैं, उसकी हालत आज किसी गंदे नाले से कम नहीं रह गई है। सरकार चाहें किसी भी पार्टी की भी रही लेकिन यमुना को निर्मल बनाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं हुए। यह और बात है कि यमुना को साफ करने के नाम पर यमुना एक्शन प्लान के नाम पर सैकड़ों करोड़ों रुपये बहा दिए गए, लेकिन यमुना आज भी अपनी बदहाली पर आसू बहा रही है।
पाउच में बिक रहा खतरनाक पानी
गर्मी के दिन आते ही पाउच वाले पानी की मांग बढ़ जाती है। मानकों से परे इस पानी को पीना स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना है लेकिन फिर भी लोग पीते हैं। पानी के पाउच पर ड्रिंकिंग वाटर और आईएसआई मार्क नहीं लगा होता, इस पर फॉर कुकिंग यूज यानी खाना बनाने में उपयोग के लिए पानी लिखकर बेचा जाता हैं।
Next Story