विजय गोयल ने पीएम मोदी को ''साबरमती का संत'' किया घोषित, दिल्ली में लगवाए पोस्टर
गोयल ने इस तुलना को सही ठहराया है।

X
नई दिल्ली. भाजपा सांसद विजय गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए महात्मा गांधी से तुलना की है।गोयल ने उन्हें 'साबरमती का संत' का संत करार दिया है। विजय गोयल ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर पोस्टर बनवाया हैजिसमें लिखा है कि 'दे दी दुनिया में पहचान नई, ऊंचा किया भाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल। पोस्टर में एक ओर महात्मा गांधी हैं तो दूसरी ओर मोदी मोदी।
ये भी पढ़ें - मौत से एक दिन पहले अपनी दोस्त के साथ थी आरूषि
'गोयल ने इस तुलना को सही ठहराया है और कहा है कि जिस तरह गांधी जी ने देश के लिए योगदान दिया है उसी तरह मोदी भी देश सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि 'नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है। 40 मिलियन डॉलर का विदेशी निवेश आ रहा है। 170 से ज्यादा देश आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं।
मैंने सिर्फ वही बताया है, जो काम गांधी और मोदी ने किया है।'गोयल ने आगे कहा कि , 'मोदीजी गांधीजी के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। दोनों साबरमती से आते हैं। निजी जीवन में मोदीजी शुचिता, स्वच्छता, गरीबों के लिए, मेक इन इंडिया के लिए काम कर रहे हैं।'
यही नहीं गोयल कांग्रेस पर वार करने से भी नहीं चूके और कहा कि 'एक तरफ वे लोग हैं, जिन्होंने देश को गड्ढे में डाल दिया। दूसरी तरफ मोदीजी हैं, जो संतों की तरह 24 घंटे देश के लिए काम कर रहे हैं।'
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story