दिल्ली की बारिश के बाद जाम में फंसे अमेरिकी विदेश मंत्री केरी
अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर जॉन केरी का यह चौथा भारतीय दौरा है।

X
haribhoomi.comCreated On: 30 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर से शुरू हुई बारिश से गर्मी से लोगों को राहत तो मिली मगर शाम होते होते यह मुसीबत का सबब बन गई। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी का काफिला सोमवार शाम दिल्ली में हुई बारिश की वजह से एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसा रहा। बारिश और सड़कों पर जाम की वजह से सोमवार को जॉन केरी के काफिले को आईजीआई हवाई अड्डे से ताजमहल होटल तक पहुंचने के लिए लगभग एक घंटा लग गया।
यह एक प्रमुख सुरक्षा चिंता का विषय बन गया। केरी के साथ यात्रा कर रहे अमेरिकी मीडिया कर्मियों ने शहर में निराशाजनक यातायात की स्थिति के बारे में ट्विट करना शुरू कर दिया ताकि अमेरिकी और भारतीय खुफिया अधिकारी जल्दी से सुरक्षा तंत्र की व्यवस्था सही करें। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तीन मूर्ति मार्ग के पास फंसे केरी के काफिले को जाम से निकालने के लिए भेजा गया। कैरी का काफिला शांतिपथ-तीन मूर्ति गोल चक्कर के पास जल जमाव के कारण फंस गया था। काफिले को निकालने का लिए आधे घंटे के लिए सभी अन्य हिस्सों पर यातायात को रोक दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को वीआईपी के लिए रास्ता बनाने के लिए तैनात किया गया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि पुलिस ने बाद में कहा कि रिपोर्टों के विपरीत, जॉन केरी जलभराव की वजह से जाम में नहीं फंसे थे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जॉन केरी के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई थी। इस वजह से आसपास की सड़कों और अंडर पास में जलजमाव होने के कारण आम वाहनों की गति काफी कम थी। सोमवार शाम करीब छह बजे से ही धौलाकुआं से लेकर एयरपोर्ट और दिल्ली कैंट से लेकर एयरपोर्ट के रास्ते में कई किलोमीटर का लंबा जाम लगा था। हालांकि पुलिस ने जॉन केरी के काफिले के लिए विशेष इंतजाम किए थे। लेकिन जलजमाव की वजह से उनकी गाड़ी भी जाम में फंस गई।
एक अधिकारी ने कहा, 'केरी को जेड प्लस सुरक्षा और यातायात के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी क्षेत्र को खाली करा दिया गया था। काफिले के कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया था।'
राजधानी दिल्ली में मुख्य हिस्सों में दोपहर के बाद बारिश के कारण 21.6mm बारिश दर्ज की गई। रिंग रोड में यातायात कछुए की चाल से चल रहे थे। यात्रियों ने कहा कि दक्षिण दिल्ली में रिंग रोड पर 5 किमी की दूरी को कवर करने के लिए एक घंटे से अधिक लग गया।
ट्रैफिक पुलिस के सूत्रों ने कहा, 'शहर भर में सामान्य 166 चेकपॉइंट्स, 25 नए पॉइंट्स को पिछले एक महीने में पहचान की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विभाग इन हिस्सों पर सुधारात्मक कार्रवाई करने के बारे में स्थानीय निकायों के लिए 15 अनुस्मारक भेजा था। कुछ मामलों में, पुलिस ने शहर के कुछ हिस्सों में इंजीनियरिंग समस्याओं की ओर इशारा किया था जहां जल भराव हो जाते हैं जिसे सुधारा जा सकता था।
अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर जॉन केरी का यह चौथा भारतीय दौरा है। लेकिन, इस बार वह बांग्लादेश से होते हुए दिल्ली आए और लाखों दिल्लीवासियों की तरह ही उन्हें जाम में फंसना पड़ गया। वह 7वें भारत-अमेरिका रणनीतिक एवं वितीय संवाद में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story