टमाटर ने छीन ली 5 लाख लोगों की नौकरियां
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में 80 फीसदी फसल खराब होने से टमाटर की इमरजेंसी घोषित
X
haribhoomi.comCreated On: 17 Jun 2016 1:35 AM GMT
नई दिल्ली. खाने को जायकेदार बनाने वाले सुर्ख लाल टमाटर का नाम सुनते ही दिमाग में उसके खट्टे, चटपटे स्वाद का विचार आने लगता है, लेकिन यही टमाटर विश्व के कई देशों की सरकारों की नींद भी उड़ा सकता है। आपातकाल के हालात भी पैदा कर सकता है। जी हां, टमाटर ने हमारे देश की सरकार की नींद तो उड़ा ही दी। अलबत्ता अफ्रीकी देश नाइजीरिया में टमाटर की इमरजेंसी घोषित करवा दी। यही नहीं तकरीबन 5 लाख लोगों की नौकरी भी छीन ली।
तेजी से जा रही हैं नौकरियां
टमाटर इमरजेंसी ने नाइजीरियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। दुनिया के कुल उत्पादन का 1.5 फीसदी टमाटर नाइजीरिया में पैदा किया जाता है। यह वहां की इकोनॉमी का बड़ा हिस्सा है। दुनिया में टमाटर के उत्पादन में उसका 16वां नंबर आता है। इस त्रासदी के चलते नाइजीरिया में तेजी से लोगों की नौकरियां जा रही है। देश में बेरोजगारी दर 12 फीसदी से ज्यादा है।
अमीर ही खा सकते हैं अब टमाटर
नाइजीरिया में बढ़ती टमाटर की कीमतों के चलते आम आदमी की थाली से यह सब्जी गायब हो गई है। नाइजीरिया में टमाटर का इस्तेमाल ज्यादातर सब्जी में किया जाता है। देश में कुल उत्पादन का 40 फीसदी इस्तेमाल होता है। नाइजीरिया में एक महीने में टमाटर की 80 फीसदी फसल खराब होने के बाद इमरजेंसी लगी है। किसानों को 340 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। नाइजीरिया के कृषि आयुक्त डेनियल मैंजो मेगार कहते हैं कि टमैटो लीफ माइर या टूटा एबसोलूटा नाम के कीट ने टमाटर के 80 फीसदी फसल को बर्बाद कर डाला है। उन्होंने बताया कि बीते महीने में 200 किसानों को 5.1 करोड़ डॉलर यानी 34 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, इसीलिए देश में टमाटर इमरजेंसी घोषित की गई है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story