Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कैलाश सत्यार्थी की नोबेल रेप्लिका बरामद, 3 गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के पास से नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका को भी बरामद कर लिया है।

कैलाश सत्यार्थी की नोबेल रेप्लिका बरामद, 3 गिरफ्तार
X
नई दिल्ली. नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने राजन उर्फ नाटा नाम के व्यक्ति समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सत्यार्थी के घर चोरी हो गई थी। जिसमें उनका बेशकीमती सामान नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका और गहने चोर चुरा कर ले गए थे। 7 फरवरी को तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सत्यार्थी के ऑफिस की तरफ से कहा गया है कि सत्यार्थी का नोबेल पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में रखा गया है। चोर उनके पुरस्कार की रेप्लिका चुरा ले गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका को भी बरामद कर लिया है।
इस मामले में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने कहा था कि अपने नोबेल प्रशस्ति पत्र और उनकी मां की ओर से उनकी पत्नी को दिए गए गहनों की चोरी से वह दुखी हैं, क्योंकि वे परिवार के लिए बेशकीमती थे। उन्होंने यह भी कहा कि चोरी की इस घटना ने बच्चों की खातिर काम करने के इरादे को और मजबूत कर दिया और उन्होंने अतिरिक्त सुरक्षा लेने के बारे में नहीं सोचा है।
जब यह घटना घटी उस वक्‍त कैलाश फिलहाल एक कार्यकम में हिस्सा लेने के लिए लैटिन अमेरिका के बोगोटा शहर गए हुए थे। उनके एनजीओ से जुड़े लोगों के मुताबिक, कैलाश को सुरक्षा देनी चाहिए, अगर घर पर सुरक्षा होती तो यह घटना न होती।
सत्यार्थी ने शनिवार को अमेरिका से लौटते ही चोर से अपील की थी कि वह उनके अवार्ड लौटा दें। शनिवार की सुबह जब कैलाश सत्यार्थी अमेरिका से लौटे तो घर में बिखरे सामान को देखकर हैरान रह गए, गहनों और कीमती सामान के साथ उनके नोबल पुरस्कार की रेप्लिका और सारे अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार गायब मिले।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story