दिल्लीः 10 में से 9 लड़के और 7 लड़कियां 18 वर्ष से पहले पी लेते हैं शराब
दिल्ली सरकार शराब पीने की उम्र 25 से घटाकर 21 साल करने पर विचार कर रही है।

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में 20 से लेकर 25 साल के युवाओं के बीच किए गए एक सर्वे में चौंका देने वाली बात सामने आई है। सर्वे में शामिल 89.8 प्रतिशत लड़कों और 64.6 लड़कियों ने माना की उन्होंने 18 साल के होने से पहले ही शराब पीनी शुरू कर दी थी। सर्वे में यह भी बात भी सामने आई है कि वर्ष 2012 के बाद से अवयस्कों में शराब पीने का प्रतिशत 22.5 प्रतिशत बढ़ा है।
सुप्रीम कोर्ट का फरमान, बिना बताए छुट्टी गए तो होंगे बर्खास्त!
यह सर्वे एक प्रमुख गैर सरकारी संगठन कम्यूनिटी एगेंस्ट ड्रंक ड्राइविंग (सीएडीडी) ने दिल्ली पुलिस और नेशनल क्राइम रिकॉर्डर्स ब्यूरो के साथ मिलकर किया था। यह सर्वे ऐसे समय किया गया है जब दिल्ली सरकार शराब पीने की उम्र 25 से घटाकर 21 साल करने पर विचार कर रही है। फिलहाल सरकार तत्काल प्रभाव से ऐसा कुछ करने नहीं जा रही है। ब्रिटेन के एक प्रमुख अखबार डेलीमेल में छपी खबर के अनुसार, केजरीवाल सरकार शराब पीने की उम्र घटाने पर विचार कर रहे हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App