Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर स्वामी ओम की जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्वामी ओम की जमकर पिटाई हुई।

महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर स्वामी ओम की जमकर की पिटाई, देखें वीडियो
X

अपने विवादित बयानों से विवादों के बीच अक्सर रहने वाले स्वामी ओम को एक बार फिर महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्वामी ओम की जमकर पिटाई हुई।

घटना स्थल पर नेशनल पैंथर पार्टी के लोग अमरनाथ हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। स्वामी ओम को देखकर कुछ महिलाओं ने उनके खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध देखकर स्वामी ओम भागने लगे और तभी एक महिला ने उन्हें तमाचा जड़ दिया। स्वामी ओम जंतर-मंतर पर बिना बुलाए पहुंचे थे।

स्वामी ओम के साथ आए एक सहयोगी ने मुकेश जैन ने उनको बचाने की कोशिश की लेकिन वो भी पिट गए। बताया जा रहा है कि मुकेश जैन ने एक महिला पर हाथ उठाया जिससे भीड़ और गुस्सा गई। नाराज लोगों ने मुकेश जैन को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने भीड़ को काबू में किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story