Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यह कहना बंद करो कि इस्लाम अमनपसंद धर्म है: तस्लीमा

तस्लीमा ने यह भी कहा कि बांग्लादेश ग्लोबल आतंकियों का अड़्डा बन गया है।

यह कहना बंद करो कि इस्लाम अमनपसंद धर्म है: तस्लीमा
X

नई दिल्ली. बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद बांग्लादेशी मूल की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इस्लाम धर्म पर हमला बोला है। तस्लीमा ने निशाना साधते हुए टि्वटर पर लिखा है, ‘इंसानियत के नाते यह कहना बंद कर दो कि इस्लाम अमनपसंद धर्म है।’ ढाका हमले में अमीर और शिक्षित परिवार के युवाओं के शामिल होने पर तस्लीमा ने कहा, ‘इस पर बहस करना छोड़ दो कि गरीबी आतंकी बनाती है।’

तस्लीमा ने सलीम समद के बयान का जिक्र करते हुए लिखा, ‘बांग्लादेश ग्लोबल आतंकियों का अड़्डा बन गया है। महिलावादी तस्लीमा समय समय पर महिलाओं और मानव अधिकारों पर अपने विचार रखती रहती हैं। साल 1994 में वे बांग्लादेश से निकल गई थीं। उसके बाद से वे कभी भी अपने देश नहीं लौटी। उन्हें अलकायदा से जुड़े आतंकियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। अभी तस्लीमा भारत में रह रही हैं।
ज्ञात हो बीते दिनों ढाका के उच्च सुरक्षा घेरे वाले राजनयिक क्षेत्र के एक रेस्त्रां में आईएस के आंतकियों के हमले में मारे गए 20 लोग मारे गए जिनमें एक भारतीय लड़की भी शामिल थी। आतंकियों ने जिन लोगों को मौत के घाट उतारा, उनमें से ज्यादातर का गला काटा गया था।
बता दें विश्व के कई बड़े देशों ने इस हमले की कड़ी आलोचना की और ऐसे समय में एकजुटकता दिखाई। खबरिया रिपोर्टों के मुताबिक इस हमले के पीछे बांग्लादेशी सरकार ने सीधे-सीधे पाकिस्तान का हाथ बताया है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और
पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story