Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बंदूक की नोक पर लूटा वरिष्ठ पत्रकार, जान से मारने की दी धमकी

पत्रकार रात 11 बजे आॅफिस से घर लौट रहे थे।

बंदूक की नोक पर लूटा वरिष्ठ पत्रकार, जान से मारने की दी धमकी
X
नई दिल्ली. यमुनापार का इलाका गुंडे-बदमाशों का गढ़ बन चुका है। आए दिन हो रही लूटपाट की वारदातें पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा रही है। शनिवार रात राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र हरिभूमि के सीनियर पत्रकार ओ.पी. पाल के साथ लूटपाट की गई। वह रात करीब सवा 11 बजे आॅफिस से घर लौट रहे थे। जीटीबी एंक्लेव पुलिस ने इस संबंध में एफआइआर दर्ज कर ली है। ओ.पी. पाल मंडोली की बैंक कॉलोनी में रहते है।
वह हरिभूमि के राजौरी गार्डन स्थित आॅफिस में कार्यरत है। रात करीब सवा 11 बजे वह दिलशाद गार्डन चौक से पहले सड़क किनारे किसी काम के लिए रुके थे। वापस बाइक पर बैठने लगे तो दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उनसे 2700 रुपये नकदी और चांदी की अंगूठी लूटकर बदमाश जीटीबी अस्पताल की तरफ फरार हो गए। पाल का कहना है कि सभी बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच रही होगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story