सीएम केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर धारा 144 लागू
लम्बे समय से दिल्ली सरकार के कामकाज से असंतुष्ठ कर्मचारी सीएम आवास पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 4 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर अब धरने प्रदर्शन का दौर खत्म होगा। प्रदर्शनों को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री आवास के आसपास धारा 144 लगा दी है। इस बाबत स्थानीय एसडीएम के माध्यम से आदेश जारी किए गए है।
बीते लम्बे समय से दिल्ली सरकार के कामकाज से असंतुष्ठ कर्मचारी व अन्य संगठन मुख्यमंत्री आवास पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से सिविल लाइन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परेशानियां खड़ी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने दिल्ली सरकार के इस फैसले की निंदा की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त व्यवस्था के बाद यह पहली बार है कि किसी एसडीएम ने ऐसे आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि तानाशाह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने विरूद्ध कोई प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम ऐसी पार्टी की तरफ से उठाया गया है।
जिसने गणतंत्र दिवस समारोह में अपने धरने द्वारा बाधा उत्पन्न करते हुए खुद की सरकार को ही खतरे में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में वे अपनी सुरक्षा के लिए एक पुलिस बल भी तैयार करेंगे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story