Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल गिरफ्तार

पड़ोसी का आरोप है कि रोहित बल ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।

दिल्ली के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल गिरफ्तार
X

मशहूर फैशन डिजायनर रोहित बल पर शराब के नशे में अपने पड़ोसी से बदसलूकी, मारपीट व धमकी का आरोप लगा है।

शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। बल के अलावा तीन अन्य लोगों को पकड़ा गया था।

उनके नाम दोस्त ललित, ड्राइवर रमेश व कुक प्रमोद बताया गया है। पुलिस के अनुसार डिफेंस कॉलोनी के सी ब्लॉक में रहने वाले इकबाल सिंह का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है।

ये भी पढ़ें- मस्जिदों के लाउड स्पीकरों पर एनजीटी ने लगाई लगाम

इनके बगल वाले घर में फैशन डिजायनर रोहित बल रहते हैं। करीब 15-20 दिन पहले पार्किंग को लेकर इनकी रोहित के साथ बहस हुई थी।

इसी बात का बदला लेने के लिये गुरुवार देर रात रोहित शराब के नशे में तीन अन्य लोगों के साथ इकबाल सिंह के घर में घुस गया। इन सभी ने सिक्यूरटी गार्ड को डांटकर चुप करवा दिया।

आधी रात में घर में शोर सुनकर इकबाल भी उठ गया। इसके बाद इकबाल के साथ गाली-गलौच व हाथापाई की गई। करीब साढ़े तीन बजे सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बल समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करवायी जिसमें नशे की पुष्टि होने पर डिफेंस कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story