छोटा राजन को छोटा शकील ने दी जान से मारने की धमकी
धमकी के बाद जेल में छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

X
haribhoomi.comCreated On: 1 May 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आपको बता दें कि राजन को इंडोनेशिया के बाली द्वीप से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। जिसके बाद अक्टूबर 2015 से वह तिहाड़ जेल में बंद है। कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल में बंद राजन ने इसकी शिकायत कराई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का मसौदा तैयार, भाजपा ने बताया 'आप' की नौटंकी
पुलिस के मुताबिक छोटा राजन को जान से मारने की धमकी तिहाड़ जेल के लैंडलाइन नंबर पर फोन और जेल में नियुक्त लॉ ऑफिसर सुनील गुप्ता के मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए दी गई। इसके बाद जेल में छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक यह धमकी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की ओर से दी गई है।
मुंबई बम धमाकों सहित कई संगीन मामलों में वांछित और भारत से सालों पहले भाग चुके डॉन दाउद इब्राहिम का नजदीकी छोटा शकील लंबे समय से छोटा राजन की जान के पीछे पड़ा है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story