गरमाया रामजस कॉलेज में मारपीट का मामला, दिल्ली पुलिस ने जताया खेद
दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

X
नई दिल्ली. दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में मंगलवार रात की घटना को लेकर बुधवार को दो छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। वामपंथी छात्र संगठन पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र, इस घटना में शामिल आरोपियों और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
#WATCH AISA protest against ABVP and Delhi Police outside PHQ, raise 'Atyaachar se Azadi, ABVP se Azadi' slogans #Ramjas pic.twitter.com/AwxpZMZbIL
— ANI (@ANI_news) February 23, 2017
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक छात्रों के अलग-अलग संगठन डीयू से लेकर पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाला, इस वजह से दोनों जगहों पर सुबह से पुलिस ने जबर्दस्त पहरा बैठाया है। पुलिस ने हिंसक झड़प को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। डीसीपी (नॉर्थ) जतिन नरवाल ने बताया कि कल की घटना में 11 स्टूडेंट्स और 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक एसआई का हाथ टूटा है।
Situation being monitored; In future protest, we request students to remain peaceful: Dependra Pathak (Joint CP) on #RamjasCollege incident pic.twitter.com/pyGnyVZlot
— ANI (@ANI_news) February 23, 2017
पुलिस पर स्टूडेंट्स और मीडियाकर्मियों से बर्बरता के आरोप पर डीसीपी ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया संस्थानों से उन पुलिसकर्मियों के फोटो और वीडियो मांगे गए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story