Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दो भाइयों के इस गैंग ने मार्केट में चला दिए करोड़ो के नकली सिक्के

दोनों भाइयों ने रमेश वर्मा नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर उत्तम नगर में नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री बना ली थी।

दो भाइयों के इस गैंग ने मार्केट में चला दिए करोड़ो के नकली सिक्के
X

आपने नकली नोट के गोरख धंधे के बारे में तो सुना होगा लेकिन हाल ही में एक नकली सिक्को का धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

ये नकली सिक्कों का धंधा कोई और नहीं बल्कि नकली करंसी के धंधे में कुख्यात उपकार और स्वीकार लूथरा कुख्यात कर रहे थे।

हाल ही में पुलिस ने इन दोनों भाइयों को नकली करंसी के सर्क्युलेशन के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

हालांकि ये पहली बार नहीं है कि इन्हें पुलिस ने अरेस्ट किया है। लेकिन ये दोनों भाई हर बार बार सलाखों से बाहर आकर फिर से अपना गोरख धंधा शुरू कर देते है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली बनेगी हाईटेक, केजरीवाल सरकार लगाएगी डेढ़ लाख CCTV कैमरे

हाल ही में पुलिस ने खुलासा किया है कि इन दोनों भाइयों ने मिलकर पिछले कुछ सैलून में करीब 50 करोड़ रुपये के सिक्कों को ढाल कर मार्किट में सर्क्युलेट किया है।

पुलिस को छापेमारी में यहां पर 5 और 10 रुपये के सिक्के मिले है। जानकारी के मुताबिक इनकी कीमत करीब 6 लाख बताई जा रही है।

इन दोनों ने रमेश वर्मा नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर उत्तम नगर में नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री बना ली थी।

लेकिन इसके कुछ दिनों बाद बाद उपकार ने एक हिटमैन के द्वारा उसका कत्ल करवा दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story