Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

JNU: कन्हैया सहित 20 छात्रों को नोटिस जारी, बंधक बनाने का आरोप

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि कन्हैया और उमर सहित 20 विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

JNU: कन्हैया सहित 20 छात्रों को नोटिस जारी, बंधक बनाने का आरोप
X
नई दिल्ली. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति प्रो. एम. जगदीश कुमार सहित बड़े प्रशासनिक अधिकारियों को 19 और 20 अक्तूबर की रात प्रशासनिक भवन में बंधक बनाए जाने के मामले में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित 20 विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बता दें कि लापता छात्र नजीब अहमद का पता लगाने में प्रशासन की तरफ से निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए आंदोलनरत विद्यार्थियों के एक समूह ने पिछले महीने कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशासनिक भवन में 20 घंटे से अधिक समय तक रोके रखा था।
कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापता छात्र नजीब अहमद का पता लगाने में कुछ नहीं करने का आरोप लगाया और 19 अक्टूबर को वीसी और अन्य अधिकारियों को अवैध तरीके से 20 घंटे से ज्यादा समय तक प्रशासनिक भवन में बंधक बनाए रखा था। उन्हें कार्यालय से बाहर आने नहीं दिया था।
जब वीसी ने बाहर निकलने की कोशिश की तब छात्रों ने उनके साथ धक्कामुक्की की थी। छात्रों से इसी मामले में जवाब मांगा गया है। उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला नजीब अहमद (27) एक रात पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों से परिसर में कथित झगड़े के बाद 15 अक्टूबर को लापता हो गया था।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story