Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली के होटल में अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म!

कनॉट प्लेस में एक पांच सितारा होटल में हुई थी यह घटना।

दिल्ली के होटल में अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म!
X
नई दिल्ली. एक एनजीओ ने आरोप लगाया है कि कनॉट प्लेस में एक पांच सितारा होटल में पांच लोगों ने एक अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। एनजीओ के मुताबिक घटना इसी साल मार्च महीने की है।
पुलिस के मुताबिक ईमेल के जरिए एनजीओ से मिली शिकायत की जांच की जा रही है जिसमें कहा गया है कि पांच लोगों ने पर्यटन और यात्रा संबंधी कुछ काम के बहाने अमेरिकी महिला के कमरे में घुस कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने देश चली गयी। वह डरी हुई थी, इसलिए उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया। शिकायत की जांच की जा रही है और जांच के बाद कुछ दिनों में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story