Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्लीः NDMC अस्पताल में लड़की से दुष्कर्म, डॉक्टर अरेस्ट

साउथ कैंपस पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

दिल्लीः NDMC अस्पताल में लड़की से दुष्कर्म, डॉक्टर अरेस्ट
X
नई दिल्ली. डॉक्टर भगवान का दूसरा रुप होता है। लेकिन जब ये मानव रुपी भगवान ही शैतान बन जाए तो फिर क्या हो? ऐसा ही कुछ हुआ है दिल्ली के मोती बाग स्थित एनडीएमसी अस्पताल में। यहां पर डॉक्टर समेत चार लोगों ने वहां पर ट्रेनिंग कर रही एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता की उम्र 21 वर्ष है। उसने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि डॉक्टर समेत चार लोगों ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप किया। शिकायत के बाद साउथ कैंपस पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में डॉ. अफजल खान और लैब टेक्निशन सुरेंद्र शामिल हैं, जबकि एक अन्य लैब टेक्निशन कृष्णपाल और सीपीडब्ल्यूडी में माली धरम सिंह फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले चरक पालिका अस्पताल में लड़की ट्रेनिंग कर रही थी। उनकी मुलाकात सुरेंद्र और कृष्ण पाल से हुई। कृष्ण पाल अस्पताल के स्टाफ क्वॉर्टर में ही रहता है। दोनों आरोपियों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर अक्टूबर में उनके साथ गैंगरेप किया।
लड़की का दावा है कि इसके बाद दोनों ने उनकी डॉ. अफजल खान से मुलाकात करवाई। डॉक्टर अफजल परिवार के साथ जामिया में रहते हैं। आरोप है कि डॉक्टर ने न सिर्फ उनसे 25 हजार रुपये की घूस ली, बल्कि नवंबर में उनके साथ रेप भी किया। आरोप है कि सुरेंद्र ने लड़की को माली धरम सिंह से भी मिलवाया। इस मुलाकात के बाद धरम सिंह और सुरेन्द्र ने एक बार फिर उनके साथ गैंगरेप किया।
सुरेन्द्र सोनीपत का रहने वाला है। माली धरम सिंह नजफगढ़ का रहने वाला है। पुलिस अफसरों के मुताबिक लड़की आरोप लगा रही हैं कि वह मार्च में छह महीने की ट्रेनिंग पर अस्पताल में आई थीं। सितंबर में उनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई थी। गैंगरेप की सारी घटनाएं अस्पताल परिसर में ही हुईं। इस मामले में अब एनडीएमसी ने भी एक्शन ले लिया है। एनडीएमसी के मेडिकल सर्विसेज के डायरेक्टर डॉ रणबीर सिंह ने बताया कि डॉ अफजल अली खान कॉन्ट्रैक्ट पर चरक पालिका हॉस्पिटल में काम कर रहे थे।
रेप का आरोप सामने आने के बाद डॉ अफजल को बर्खास्त कर दिया गया है। कृष्णपाल और सुरेंद्र ऐक्स रे टेक्निशन हैं। इन दोनों पर भी महिला ने रेप का आरोप लगाया है। ये एनडीएमसी में पर्मानेंट कर्मचारी हैं। बुधवार को पुलिस का लेटर मिलने के बाद इन दोनों को सस्पेंड करने की सिफारिश की जाएगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story