भाभी ने बदमाशों को गोली मार के देवर को बचाया
एक गोली बदमाश के पैर और दूसरे के कमर में मारी।

दिल्ली के भजनपुरा में एक नेशनल लेवल की शूटर खिलाड़ी ने बदमाशों पर गोली चलाकर अपने देवर को बचा लिया। खिलाड़ी का नाम आयशा है। आयशा ने अपने बुलंद हौंसलों से ना केवल देवर की जान बचाई बल्कि उनके पैरों पर गोली मारकर उनको पुलिस के हवाले भी किया।
दरअसल, आयशा के देवर आसिफ दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र है और पार्ट टाइम कैब भी चलाता है। गुरुवार को आशिफ ने दरियागंज से दो सवारी बिठाई। पहले सवारियों ने कहा कि उन्हें भोजपुरा जाना है लेकिन अचानक रास्ते में अपना रूट बदल लिया।
Delhi: National level shooter Ayisha Falaq shoots abductors, rescues kidnapped brother in law in Bhajanpura pic.twitter.com/O15FvnG0Q3
— ANI (@ANI_news) May 28, 2017
सवारियों की इस बात को ना मानने पर आशिफ को पहले उन्होंने डांटा। इसके बाद बदमाशों ने उसे किडनैप करके भोपरा बॉर्डर ले गए। वहां ले जाकर बदमाशों ने पहले उसे खूब पीटा फिर उसके सारे पैसे छीन ले लिए। लेकिन जब बदमाशों का इससे भी मन नहीं भरा तो आशिफ के घर वालों को फोन कर 25 हजार रुपए की फिरौती मांगी।
आशिफ के घर वाले तुरंत पैसे लेकर उनके बताई हुई जगह पर पहुंच गए। घर वालों के साथ आयशा भी साथ थी। बदमाशों ने जैसे ही पैसे लेकर आशिफ को बाहर निकालने की कोशिश की तभी अचानक से एक बदमाश की कमर तो दूसरे के पैर में गोली लग गई। ये गोली आयशा ने ही चलाई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App