लाल किले की मशहूर रामलीला में खास रोल करते नजर आएंगे पीएम मोदी के ये मंत्री
लाल किले की मशहूर रामलीला में टीवी, बॉलीवुड कलाकारों के साथ पीएम मोदी के मंत्री भी नजर आएंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Sep 2017 4:15 PM GMT
नवरात्रों की शुरुआत के साथ देशभर में रामलीला मंचन का खुमार लोगों पर छाने लगा है। लाल किले की लवकुश रामलीला तो दुनियाभर में मशहूर है। बड़े-बड़े टीवी और बॉलीवुड कलाकार भी इसमें रोल अदा करने के लिए तैयार रहते हैं।
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री भी शामिल होने जा रहे हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला लवकुश रामलीला में एक खास रोल में नजर आएंगे और वह इसको लेकर उत्साहित भी हैं।
सांपला इस रामलीला में केवट का अहम रोल अदा करते नजर आएंगे। लोग उन्हें इस रोल में 24 सितंबर को राम वनवास प्रकरण के बाद के सीन में देख सकते हैं। पंजाब के होशियारपुर से सांसद सांपला ने इस रोल के लिए कड़ी मेहनत की है।
लवकुश रामलीला कमेटी के अधिकारी अशोक अग्रवाल के मुताबिक इस रामलीला में सांपला के अलावा भोजपुरी गायक व भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता की पत्नी शोभा विजेंद्र भी नजर आएंगी। मनोज तिवारी अंगद और शोभा अहिल्या के रोल में नजर आ सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story