केजरीवाल की ही तरह जंग भी निकले 420: सुब्रमण्यम स्वामी
स्वामी ने यह भी कहा कि हमें दिल्ली में संघ का आदमी चाहिए।

X
haribhoomi.comCreated On: 31 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बाद अब भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी उप राज्यपाल नजीब जंग पर हमला बोला है। स्वामी ने कहा कि नजीब जंग इस पद के काबिल ही नहीं है।
स्वामी ने ट्वीट किया कि मेरे ख्याल से दिल्ली के एलजी जंग इस ऊंचे पद के काबिल नहीं है। वो भी केजरीवाल की तरह 420 हैं। स्वामी ने यह भी कहा कि हमें दिल्ली में संघ का आदमी चाहिए।
गौरतलब है उन्होंने पिछले जून में भी जंग के खिलाफ अभियान छेड़ा था और कहा था कि नजीब जंग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल की सलाह पर काम करते हैं।
आरबीआइ गवर्नर के खिलाफ खाेला था मोर्चा
-स्वामी इससे पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं।
-वह आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के कट्टर आलोचक थे।
-स्वामी ने रघुराम पर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया था।
-स्वामी ने रघुराम राजन के खिलाफ मुहिम चलाते हुए एक के बाद एक कई आरोप लगाए थे।
-इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद स्वामी ने विरोध बंद किया था।
-स्वामी ने जून महीने में आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन, चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर अरविंद सुब्रमणियन और इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ ट्विटर पर मोर्चा खोला था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story