दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत
बारिश की वजह से काफी जलजमाव के कारण आने जाने में दिक्कत का भी सामना करना पड़ा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 July 2017 9:46 AM GMT
दिल्ली एनसीआर में गुरूवार 19 जुलाई की सुबह झमाझम बारिश के कारण गर्मी व उमस से राहत मिल गई। दिल्ली एनसीआर में अलसुबह 5 बजे से शुरु हुई बारिश भी भी जारी है।
झमाझम बारिश से जहां दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीँ बारिश की वजह से काफी जलजमाव के कारण आने जाने में दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। हालांकि इस बात से बेखबर छोटे बच्चे बारिश में अठखेलियां करते दिखे।
बता दें कि बारिश के कारण मूलचंद फ्लाईओवर के पास लाजपत नगर, आश्रम, एम्स फ्लाईओवर के पास, आईटीओ लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी सीलमपुर, मौजपुर, यमुना विहार, भजनपुर, नंद नगरी दिलशाद गार्ड, दरियागंज, आईएसबीटी, बदरपुर में काफी तगड़ा जाम लगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story