दिल्ली में फिर नहीं उठेगा कूड़ा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी
तीनों नगर निगम के करीब 1 लाख कर्मचारी 17 मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं।

X
नई दिल्ली. पिछले दिनों भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे लेकिन तब मामला वेतन का था लेकिन अब दिल्ली में शुक्रवार से तीनों नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। करीब 1 लाख कर्मचारी 17 मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। बता दें कि कर्मचारियों की मांगों में सैलरी, एरियर, कैशलेश मेडिकल सुविधा, प्रमोशन, वर्दी सहित कुल मिलाकर 17 मांगे हैं जिन पर वह कार्यवाही चाहते हैं।
बता दें कि संदीप कुमार ने तीनों निगमों के कमिश्नर को शुक्रवार को 1 बजे मीटिंग के लिए बुलाया है। सुबह से हड़ताल जारी रहेगी लेकिन कब तक चलेगी इस पर अंतिम फैसला इस मिटिंग में ही होगा। गौरतलब है कि ये सफाई कर्मचारी 15 जुलाई से सिविक सेंटर पर मांगों को लेकर धरने पर थे। तो वही दूसरी तरफ दिल्ली सरकार विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेके के कर्मचारियों को स्थायी करेगी। इस बाबत रिक्त पड़े 50 हजार पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने का मामला केजरीवाल का प्रॉपोगंडा है। सरकार चुनाव से पहले ठेके कर्मचारियों को नियमित करने के किए गए वादे को पूरा करने के लिए नियमितिकरण के आदेश का झुनझुना पकड़ा रही है। सरकार द्वारा जारी आदेश से सरकार से लेकर निगम में कार्यरत 20 प्रतिशत कर्मचारियों को भी लाभ नहीं मिलेगा, इस प्रकिया में उन्हें और परेशानी हो सकती है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story