एमसीडी उपचुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
बीजेपी ने वजीरपुर सीट से डॉ. महेंद्र नागपाल को टिकट दी है।
X
haribhoomi.comCreated On: 18 April 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. अगले महीने होने वाले एमसीडी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में जहां अनुभवी चेहरे हैं, वहीं पहली बार चुनावी मैदान में उतरने वाले भी कई कैंडिडेट्स हैं। 2015 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके नेताओं को अब एमसीडी चुनाव के लिए टिकट दी गई है।
पुराने कैंडिडेट्स
बीजेपी ने वजीरपुर सीट से डॉ. महेंद्र नागपाल को टिकट दी है। 2015 में उन्होंने इस सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह तीन बार पार्षद रह चुके हैं और एक बार विधायक भी रहे, लेकिन 2015 में चुनाव नहीं जीत पाए थे। अब पार्टी ने एमसीडी चुनाव में वजीरपुर सीट से उन्हें मैदान में उतारा है। वहीं पिछली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले विनोद कुमार बिन्नी को खिचड़ीपुर सीट से टिकट दी गई है। बिन्नी ने 2013 में विधानसभा का चुनाव जीता था, लेकिन पिछला चुनाव हार गए थे। झिलमिल से जितेंद्र सिंह शन्टी को टिकट दी गई है। शन्टी ने भी विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं ये कैंडिडेट्स
ऐसे कैंडिडेट्स भी हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। शालीमार बाग नॉर्थ सीट से भूपेन्द्र मोहन भंडारी को टिकट दी गई है। पार्टी के मुताबिक भंडारी शालीमार बाग की सभी रामलीलाओं से जुड़े हैं और धार्मिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए टिकट दी गई है। दक्षिणी दिल्ली जिला के पदाधिकारी सुनील विधूड़ी को तेखंड सीट से टिकट दी गई है। कमरूद्दीन नगर से अनिल सिन्हा, बल्लीमारान से नितिन तिवारी, विकास नगर से सुनील जिंदल, नवादा से कृष्ण गहलोत, मटियाला से अशोक शर्मा, मुनिरका से सुदेश टोकस, नानकपुरा से नितिन शर्मा और भाटी से ईश्वर सिंह प्रधान को टिकट दी गई है।
स्वराज अभियान
वहीं आम आदमी पार्टी से अलग होकर बना स्वराज अभियान एमसीडी उपचुनाव में लोक उम्मीदवार को सपोर्ट करेगा। स्वराज अभियान ने दिल्ली के वजीरपुर वॉर्ड-67 में 4 उम्मीदवार नामांकित किए हैं। इनमें से एक लोक उम्मीदवार चुना जाएगा। यह इंडिपेंडेंड कैंडिडेट होगा, जिसे स्वराज अभियान सपोर्ट करेगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story