MCD चुनाव: दो निगम वार्डों में टली वोटिंग
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सराय पीपल थला और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मौजपुर वार्ड में रविवार को मतदान नहीं होगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 April 2017 12:46 PM GMT
दिल्ली के तीनों नगम निगमों के लिए मतदान जारी है। जिसके लिए शीला दीक्षित, अरविंद केजरीवाल, अजय माकन और भी बड़े नेताओं ने मतदान में भाग लिया।
इसी दौरान दिल्ली राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सराय पीपल थला और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मौजपुर वार्ड में रविवार को मतदान नहीं होगा।
मतदान टल जाने की वजह इन दोनों वार्डों में सपा प्रत्याशियों की मौत हो जाना है। जिस वजह से आयोग ने इन दोनों वार्डों का चुनाव रद्द कर दिया है। अब दोनों वार्डों का चुनाव मई माह में होगा।
वहीँ इस दौरान दिल्ली के नीमड़ी कॉलोनी में वार्ड नम्बर 74 में बीजेपी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष के पिटाई की खबर भी आई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story