रिटायर्ड पायलट ने की खुदकुशी, पहले पत्नी और बेटी पर चलाई गोली
आनंद कुमार सिंह की अपनी पत्नी और बेटी से कुछ कहा सुनी हो गई थी।

X
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में शनिवार को एक रिटायर्ड पायलट ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले पायलट ने पत्नी और बेटी पर भी फायरिंग की लेकिन दोनों बाल-बाल बच गये। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
रिटायर पायलट आनंद कुमार सिंह जिनकी उम्र 61 साल बतायी जा रही है पूर्वी दिल्ली के माविला अपार्टमेंट में रहते थे। शनिवार शाम करीब 4 बजे आनंद कुमार सिंह की अपनी पत्नी और बेटी से कुछ कहा सुनी हुई, मामला इतना बढ़ा की आनंद ने अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल कर हवाई फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग के बाद सहमी पत्नी और बेटी बाहर भाग गये। कुछ देर बाद जब वो कमरे में पहुंची तो वहां आनंद का मृत शरीर पड़ा था जो खून से लथपथ था।
.jpg)
सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आनंद सिंह की दो बेटियां है एक बेटी उनके साथ ही रहती थी जबकि दूसरी बेटी अपने ससुराल जर्मनी में रहती है। आनंद सिंह की बेटी और पत्नी कुछ महीने पहले जर्मनी गई थी और कल ही लौटी थी, फिलहाल ये साफ़ नहीं हो पाया है कि आखिर परिवार के बीच वो कौन सी बात हुई जिसकी वजह से आनंद सिंह ने आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story