26 जनवरी को पानी-पानी हो जाएगी दिल्ली
यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से होगा।

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. इस बार गणतंत्र दिवस परेड पर देश के जवानों को अपनी जांबाजी दिखाने में परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग ने आसार जताया है कि इस बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और पाकिस्तान में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते 26 जनवरी से अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश हो सकती है।
इसे भी पढे़ंः स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 15 लोग गिरफ्तार
मौसम के जानकारों का कहना है, 26 जनवरी को होने वाली बारिश तेज हवाओं के साथ होगी। मौसम विभाग के डायरेक्टर कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इस बार दिल्ली एनसीआर के तमाम इलाकों में 25 जनवरी की रात से मौसम करवट ले लेगा। मौसम बदलने की संभावना के पीछे उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहा है एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस 25 तारीख को जम्मू कश्मीर में अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। इसकी वजह से उत्तर भारत में एक वेदर सर्कुलेशन बनेगा, जो हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल देगा।
इसे भी पढे़ंः JNU में पढ़ रही छात्रा से अफगानी लड़कों ने किया गैंगरेप
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 26 तारीख को गणतंत्र दिवस के दिन भले ही बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना है, लेकिन इस वजह से दिल्ली के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आने जा रही। इसके उलट न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जाने के आसार हैं। अगर हम अधिकतम तापमान की बात करें, तो इस दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के बावजूद दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस पूरी स्थिति पर मौसम वैज्ञानिक नजर रखे हुए हैं और किसी भी तरीके के बदलाव को पढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
राजधानी में शनिवार को जाफरपुर में सबसे ठंडी सुबह रही। यहां न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री रहा। वहीं, एनसीआर में सबसे गर्म सुबह नोएडा में रही। यहां न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा। गुडगांव में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story