जीत के बाद मनोज तिवारी का बढ़ेगा कद!
2013 में तिवारी ने बीजेपी ज्वाइन किया था और 2014 में उन्होंने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से एक लाख 40 हजार वोट से सांसद का चुनाव जीत लिया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 April 2017 3:06 PM GMT
भोजपुरी स्टार से राजनीति में कदम रखने के बाद आज मनोज तिवारी ने राजनीति के क्षेत्र में सफलता की पहली सीढ़ी पर कदम रख दिया। आज दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बात लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या मनोज तिवारी बीजेपी के अगले सीएम उम्मीदवार होंगे।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों मनोज होंगे सीएम पद के लिए एक मजबूत दावेदार
1.भोजपुरी दुनिया के लोकप्रिय सितारे मनोज तिवारी को लोग बिहार और यूपी में बहुत पसंद करते हैं इसलिए वो बीजेपी को इन छेत्रों से वोट दिलाने में कामयाब रहेंगे।
2.मनोज तिवारी में एमसीडी चुनावों के दौरान जमकर मेहनत की और खूब प्रचार किया ऐसे में उन्होंने अपनी मजबूत छवि का निर्माण कर अपने लिए रास्ता आसान किया है।
3. मनोज तिवारी की राजनीति में अब तक साफ सुथरी छवि रही है ऐसे में वो केजरीवाल को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
4. गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनावों के नतीजों से साफ होता है कि जनता भाजपा को पसंद कर रही है जिसका फायदा उन्हें मिल सकता है।
5. एमसीडी चुनाव का रिजल्ट आने के दौरान मनोज तिवारी ने इंटरव्यू में कहा- "जवान शहीद हो गए, सुकमा में जो घटना हुई है उससे दुखी हूं. हर जीत की खबर से जवानों की शहादत याद आ रही है।" वो जो हमारे बच्चे शहीद हुए उनकी याद आ रही है. हम दिल्ली के लोगों को नमन करेंगे, कोटि-कोटि धन्यवाद देंगे. पर जीत सेलिब्रेट करने के लिए नगाड़े न बजाएं।" ऐसे में उन्हें इमोशन और राजनीति का मिश्रण करना बखूबी आता है।
6.मनोज तिवारी ने 2009 में गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। 2013 में तिवारी ने बीजेपी ज्वाइन किया था और 2014 में उन्होंने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से एक लाख 40 हजार से सांसद का चुनाव जीत लिया जिसके दो साल बाद उन्हें दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष बना दिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story