Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मनोज तिवारी पर हुआ हमला, बाल-बाल बची जान

तिवारी ने इस हमले के लिए विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार बताया है।

मनोज तिवारी पर हुआ हमला, बाल-बाल बची जान
X

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर कुछ अज्ञात लोगों ने लकड़ी और पत्थर से हमला किया है। शनिवार को जब मनोज तिवारी बवाना में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे तब ये घटना हुई। हालांकि मनोज तिवारी को कोई चोट नहीं आई।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने मीडिया से कहा कि मनोज तिवारी पर हमला तब हुआ था जब वहां बवाना उपचुनाव के लिए बैठक को संबोधित कर रहे थे। तिवारी ने इस हमले के लिए विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार बताया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की जीत से बौखलाया विपक्ष अब हिंसा पर उतर आया है।
इसे भी पढ़ें:मुजफ्फरनगर: ट्रेन हादसे में 23 की मौत, 74 से ज्यादा घायल
डीसीपी ऋषिपाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार शाम को पता चला कि मनोज तिवारी पर किसी ने लकड़ी के टुकड़ों और पत्थरों से हमला किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि 23 अगस्त को बवाना में उपचुनाव होना है जिसके लिए सभी पार्टियां पूरी मेहनत कर रही हैं। मनोज तिवारी इसी सिलसिले में सभा को संबोधित कर रहे थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story