Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फ्लाइट में महिला के सामने कर रहा था ओछी हरकत, हुआ गिरफ्तार

इस शख्स की ये हरकत देखकर महिला खबरा गई और फौरन वहां से उठकर भाग गई और इसकी शिकायत फ्लाइट में मौजूद स्टाफ अधिकारियों से की।

फ्लाइट में महिला के सामने कर रहा था ओछी हरकत, हुआ गिरफ्तार
X

दिल्ली के इंदिरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक 56 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि ये हैदराबाद से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट के अंदर एक महिला को देखकर हस्तमैथुन कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, ये पूरा वाकया शनिवार का है। आरोपी शख्स दिल्ली के रोहिणी का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, 44 साल की एक महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की, तब यह घटना प्रकाश में आई। इस शख्स की ये हरकत देखकर महिला खबरा गई और फौरन वहां से उठकर भाग गई और इसकी शिकायत फ्लाइट में मौजूद स्टाफ अधिकारियों से की।

अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसने अपने बगल में बैठे इस व्यक्ति को पैंट की जिप खोलकर हस्तमैथुन करते देखा। महिला ने इस बारे में चालक दल के लोगों को बताया और फिर उसे दूसरी सीट दी गई. हवाई अड्डे पर विमान उतरने के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story