पूनम आजाद ''आप'' में हुई शामिल, जेटली पर लगाए कई आरोप
इस मौके पर पूनम आजाद ने वित्त मत्री अरुण जेटली पर जमकर निशाना साधा।

X
नई दिल्ली. राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है। राजनेता या राजनेत्री एक दल को छोड़कर दूसरे दल में कब जाने की घोषना कर देते हैं पता तक नहीं चल पाता। राजनीति में उथल-पूथल मची ही रहती है। ऐसी ही उथल-पूथल आज रविवार को देखने को मिली है। भाजपा से निलंबित नेता और लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। आज उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद ये फैसला लिया। इस मौके पर उन्होंने वित्त मत्री अरुण जेटली पर जमकर निशाना साधा।
पूनम आजाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में औपचारिक रुप से शामिल हो गईं। पत्रकारों से बात करते हुए पूनम आजाद ने वित्त मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, बीजेपी से निकलना कठिन फैसला था, अरुण जेटली की वजह से पार्टी छोड़ी थी।
Suspended BJP leader and MP Kirti Azad's wife Poonam Azad meets Delhi CM Arvind Kejriwal at his residence, to join AAP shortly. pic.twitter.com/BmQq4qMBYJ
— ANI (@ANI_news) November 13, 2016
आपको बता दें कि भाजपा से निलंबित कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा से सांसद हैं। वहीं पूनम ने 2003 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ा था। वह फिलहाल बीजेपी की दिल्ली यूनिट की प्रवक्ता हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story