किन्नर ने सोते हुए पति पर डाला खौलता तेल, टॉयलेट में किया लॉक
काफी जल जाने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Aug 2017 11:46 AM GMT
राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जाफराबाद में एक किन्नर ने अपने पति पर गरमागरम तेल फेंक कर उसे बाथरूम में बंद कर दिया और भाग गई।
किन्नर के पति अजय शर्मा ने जैसे तैसे किसी तरह खुद को वाशरूम से बाहर निकाला और लोगों को आपबीती सुनाई।
इसे भी पढ़ें: खुलासा: ये छोटा कीड़ा काट रहा है महिलाओँ की चोटी!
लोगों ने उसे काफी जख्मी अवस्था में दिल्ली जीटीबी अस्पताल में एडमिट कराया। काफी जल जाने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि मृतक अजय के घर वालों को उसका किन्नर के साथ रहना नागवार लगता था जिसे ले कर ही किन्नर और अजय में लड़ाई हुई थी।
अजय को तेल से जलाने के बाद से ही आरोपी किन्नर नितिन (पायल) भाग गया है। पुलिस ने अजय का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके घर वालों को दे दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक अजय तिरखा, कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद का रहने वाला था और वो पहले से शादीशुदा भी था और उसके बच्चे भी थे।
जानकारी के मुताबिक़, अजय करीब चार साल पहले नितिन उर्फ़ पायल से मिला और पहली ही नजर में उसे किन्नर से प्यार हो गया।
जिसके बाद साल 2014 में अजय अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर किन्नर पायल के साथ अरविंद नगर, घोंडा, जाफराबाद, दिल्ली में एक शादीशुदा दंपत्ति की तरह रहने लगा। और 2015 में उससे विवाह भी कर लिया।
जबकि अजय के घर वाले उससे किन्नर को छोड़ कर दोबारा अपनी पत्नी व बच्चों के पास लौटे की जिद करने लगे।
यदि बात किन्नर को चुभ गई थी। इसी बात को ले कर दोनों में अक्सर लड़ाई झगड़े होने लगे। हालांकि अजय ने पायल को कई बार कहा कि वो उसे छोड़ कर कहीं नहीं जायेगा लेकिन पायल ने उसकी एक न सुनी।
इन्हीं लड़ाई झगड़ों के बीच एक दिन 9 अगस्त को जब अजय नींद में था तो किन्नर पायल ने तेल को खौला कर उसे सोते हुए अजय के ऊपर डाल दिया। जलन शांत करने के लिए अजय वाशरूम की तरह भागा।
लेकिन शातिर किन्नर पायल ने वाशरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर उसे तड़पता हुआ मरने को छोड़ कर भाग गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story