Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

केजरीवाल पर कपिल मिश्रा का एक और हमला

कपिल मिश्रा ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले साल सिर्फ दो बार अपने कार्यालय गए थे।

केजरीवाल पर कपिल मिश्रा का एक और हमला
X

दिल्ली सरकार के मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले साल सिर्फ दो बार अपने कार्यालय गए थे। केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल आखिरी बार कब कार्यालय गए थे?

दिल्ली के लोग यह जानकर हैरान होंगे कि उनके मुख्यमंत्री पिछले साल सिर्फ दो बार कार्यालय गए थे।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="in" dir="ltr">My Blog Post on Arvind Kejriwal Ji <a href="https://t.co/bXCy3EGpRW">pic.twitter.com/bXCy3EGpRW</a></p>— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) <a href="https://twitter.com/KapilMishraAAP/status/864665721426530304">May 17, 2017</a></blockquote>

<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

उन्होंने कहा कि वह इकलौते मुख्यमंत्री हैं जो कभी-कभार काम पर जाते हैं। उनके पास कोई विभाग नहीं है। वह सबसे अधिक छुट्यिां लेते हैं। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने मिश्रा के दावों को खारिज करते हुए सवाल किया कि क्या मिश्रा मुख्यमंत्री की उपस्थिति का रजिस्टर संभालते हैं।

मिश्रा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने भोली-भाली दिल्ली की जनता को ठग लिया है। कपिल मिश्रा ने आगे लिखा कि आजकल केजरीवाल अपने साथियों के साथ एक कमरे में बंद होकर बैठके करते हैं।

वे अपने साथियों से कहते हैं कि जनता से डरने की क्या जरूरत है क्योंकि जनता को ज्यादा दिन तक कुछ याद नहीं रहता। जनता थोड़े दिन कहेगी फिर सब भूल जाएगी। मिश्रा ने कहा कि मुझे तो याद भी नहीं कि आखिरी बार केजरीवाल सचिवालय की सीढ़ियों पर कब चढ़े थे।

केजरीवाल ने जनता के साथ बहुत ही कम मुलाकात की है। उन्हें जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है। केजरीवाल हमेशा छुट्टियों पर रहते हैं। केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले मेरे सामने आ रहे हैं। वह अब पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिनपर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story