दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल- गरीबों के दुश्मन - अमीरों के दोस्त हैं मोदी
सीएम केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी से देश में दहशत का माहौल है।
X
नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा के विशेष सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गरीबों की दुश्मन और अमीरों के दोस्त है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद शादियां टूट रही है और गरीब लोगों को डराया जा रहा है। जर्नादन रेड्डी के घर पर छापेमारी नहीं की जा रही है।
केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी से देश में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि ढाई लाख रुपये वालों के पीछे सरकार पड़ी हुई है और माल्या को देश से भगा दिया। एक लाख 14 हजार का लोन माफ कर दिया और सुप्रीम कोर्ट के कहने पर भी उनके नाम सरकार नहीं बता रही है। वहीं ढाई हजार रुपये जमा कराने वाले को धमकी दे रहे हैं।The laptop of Aditya Birla Group disclosed a transaction. Written - Gujarat CM-25Cr: Delhi CM pic.twitter.com/BIadqvtnLq
— ANI (@ANI_news) November 15, 2016
अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान आरोप लगाया कि पनामा पेपर्स में नरेंद्र मोदी के दोस्तों के नाम हैं। इस दौरान भाजपा नेता विजेंद्र कुमार ने विरोध किया। इसके बाद स्पीकर ने मार्शल की मदद से उन्हें विधानसभा से बाहर निकाल दिया। केजरीवाल ने कहा कि आदित्य बिड़ला ग्रुप में साल 2013 में नई दिल्ली ऑफिस में सीबीआई के छापे में 25 करोड़ रुपये बेहिसाब नकदी मिली थी। इसका खुलासा आदित्य बिरला ग्रुप के लैपटॉप से हुआ था। आजादी के बाद इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का नाम ब्लैक मनी के ट्रांजेक्शन में आया।Condemn the way PM Narendra Modi has chosen to demonetise currency: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/pyGVUg4or2
— ANI (@ANI_news) November 15, 2016
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story