मुंडकाः एक बार फिर सुरंग से इंडियन ऑयल तेल की चोरी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने गोविन्द को बुलवाया और प्लाट का ताला खुलवाया।

X
Ashwani sharmaCreated On: 15 July 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पश्चिमी जिले के मुंडका इलाके में गत 12 जून को इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में छेद कर बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम पदार्थ के चोरी का खुलासा हुआ था। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। ऐसे में हैरान करने वाली बात यह है कि इस बार भी मुंडका इलाके में ही पेट्रोलियम पदार्थ चोरी का मामला सामने आया।
दूसरी बार एक ही इलाके में पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी का मामला सामने आना बेहद चिंता का विषय है। ऐसे में शक की सुई अब पुलिसकर्मियों के ऊपर जा रही है। क्या पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से यह चोरी हो रही है यह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष एक बड़ा प्रश्न है? पुलिस ने इंडियन ऑयल कंपनी के प्रबंधक शरदचंद की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बताते चलें कि इससे पहले भी लगभग नौ माह पहले दिल्ली के उत्तम नगर में भी धरती के अंदर से सुरंग बना कर पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी का खुलासा हुआ था। इंडियन ऑयल के अधिकारी के अनुसार, भारत सरकार का उपक्रम इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की भूमिगत पाइपलान मथुरा-जालंधर से दिल्ली होते हुए पानीपत तक जाती हैं।
मुंडका इलाके से जा रही है। इंडियन ऑयल के अधिकारी के अनुसार, देर रात कंपनी कर्मचारी पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान सुभाष विहार टिकरी कला के पास एक खाली प्लॉट पर शक हुआ। लोगों से पूछा तो पता चला यहां केमिकल का काम होता है। प्लॉट की मालकिन सुधा पंसारी है। देखरेख के लिए इन्होंने अपने रिश्तेदार गोविन्द को बोल रखा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने के बाद प्लॉट के बाहर गड्डा खोदा गया। जिसमें पेट्रोलियम की पाइप दिखाई दी जो प्लॉट की तरफ जा रही थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने गोविन्द को बुलवाया और प्लॉट का ताला खुलवाया। प्लॉट के भीतर दो कमरे बने हुए थे। कमरे के भीतर ही एक हौदी बनी हुई थी और हौदी के समीप ही एक सुरंग बनाई हुई थी। सुरंग इतनी बड़ी बनाई हुई की उसमें दो छोटी सीढ़ियां जा सकती है। साथ ही पंखा व रोशनी के लिए बल्ब लगाया हुआ था। चेक करने पर पता चला की सुरंग के भीतर पेट्रोलियम की पाइप में छेद कर दो प्लास्टिक का पाइप लगाया हुआ था, जिससे तेल चोरी करते थे। सूत्रों की माने तो पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे वह पूछताछ कर रही है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story