एमसीडी चुनाव 2017: ये हैं प्रमुख मुद्दे
एमसीडी चुनाव में हाउस टैक्स भी एक बड़ा मुद्दा होगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 April 2017 5:43 PM GMT Last Updated On: 3 April 2017 5:43 PM GMT
इस बार दिल्ली में होने जा रहे दिल्ली नगर निगम चुनाव में उतरी सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के लिए रैलिया कर रहे हैं। लेकिन सभी पार्टियों के अपने अपने मुद्दें है कि दिल्ली की जनता के लिए वो क्या करें।
लेकिन इसमें हाउस टैक्स सबसे बड़ा मुद्दा दिख रहा है। बीजेपी ने एमसीडी चुनाव में फतह हासिल करने करने के लिए 150 से भी ज्यादा दागी प्रत्याशियों को पार्टी का टिकट नहीं दिया है। ताकि विपक्ष इस मुद्दे को हथियार ना बना पाए। एमसीडी चुनाव में बीजेपी लोकल मुद्दों की अपेक्षा राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना सारा ध्यान फोकस करेगी।
जबकि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। जिसमें दिल्ली को आर्थिक तंगी से उबारना और सफाई व्यवस्था में सुधार करना शामिल है। तो वहीं आम आदमी पार्टी भी एमसीडी चुनाव में पहली बार उतर रही हैं।
आप पार्टी का दिल्ली के लोगों के वादा है कि अगर वो सत्ता में आती है तो दिल्ली के लोगों का हाउस टैक्स माफ हो जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में रह रहे किराए दारों को बिजली और पानी सस्ती दर पर उपलब्ध करवाएंगे।
इसके अलावा भ्रष्टाचार और फ्री बिजली भी प्रमुख मुद्दा रहेगा। राजनीतिक पार्टियां हाउस टैक्स को एक बड़ा मुद्दा बना सकती हैं। वैसे दिल्ली में 23 अप्रैल को चुनाव होना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story