दिल्ली में बेलगाम चल रही एसिड की अवैध फैक्ट्रियां
इन अवैध फैक्ट्रियों पर अगर शिंकजा नहीं कसा गया तो हो सकती है दुर्घटना

X
haribhoomi.comCreated On: 26 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पर्यावरण को सुधारने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन पर्यावरण के साथ खिलवाड़ कर रहे अवैध फैक्ट्रियों पर लगाम नहीं लगा पाई। दरअसल राजाैरी गार्डन विधानसभा के ख्याला व विष्णु गार्डन क्षेत्र में एसिड एवं अन्य प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां चल रही है।
इन फैक्ट्रियों को बंद करने या उनपर ठोस कार्रवाई करने की दिशा में सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया। यहां होने वाले प्रदूषण से परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने राजस्व विभाग को शिकायतें भी की। इस संबंध में पर्यावरण मंत्री इमरान ने सदन में बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक सात मई 2004 के आदेशानुसार नॉन कनफार्मिंग औद्योगिक क्षेत्रों में चलने वाले उद्योगों के लिए उद्योग विभाग को नोडल विभाग है।
कमिश्नर उद्योग द्वारा जारी 10 जनवरी 2011 के दिशा निर्देशों के अनुसार इस आदेश के पालन व अवैध उद्योग को बंद करने के लिए दिल्ली नगर निगम एवं दिल्ली विकास प्राधिकरण को अपने अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि विभागों के बीत तालमेल के अभाव के कारण इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया जा पा रहा। यदि विभागों के बीच तालमेल का अभाव खत्म होता है तो तेजी से ऐसे उद्योग को बंद किया जा सकता है।
हो सकती है दुर्घटना
स्थानीय निवासियों की माने तो विष्णु गार्डन और ख्याला क्षेत्र में रंगों व अन्य प्रकार के वस्तुओं के निर्माण का काम होता है जिसमें सीधे तौर पर एसिड या अन्य प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों व प्रयोग होता है। यहां कुछ जगहों पर घरों में इस्तेमाल होने वाले एसिड भी मिलते हैं। यह सभी फैक्ट्रियां दुर्घटनाओं को न्यौता दे सकते हैं। सरकार को इस दिशा में तेजी से काम करते हुए ऐसे उद्योग को बंद करना चाहिए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story